Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आटो रिक्शा एवं टैक्सी चालकों को भी 5.00 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान कर रही सरकार- आरटीओ



आटो रिक्शा एवं टैक्सी चालकों को भी 5.00 लाख तक
का स्वास्थ्य बीमा प्रदान कर रही सरकार- आरटीओ

बस्ती, 11 जून।
परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश ने आटो रिक्शा एवं टैक्सी चालकों को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 5.00 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किये जाने का निर्देश दिया है। उक्त निर्देश के अनुपालन में सम्भागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती के सभागार कक्ष में एक विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 50 चालकों ने प्रतिभाग किया। 


अवगत कराया गया कि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत परिवार के मुखिया के साथ-साथ परिवार के सदस्यों को भी प्रतिवर्ष 5 लाख रू0 तक का स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान की गयी है। चालक के स्वयं अथवा किसी परिवारीजन के साधारण बीमारी के साथ-साथ गम्भीर बीमारी से ग्रस्त होने पर रू0 5 लाख तक का कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त होगी। संभागीय परिवहन अधिकारी फरीऊद्दीन ने योजना के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।


बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए चालक अपना ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड एवं राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर की प्रति सम्भागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती के परमिट अनुभाग में महेश कुमार (वरिष्ठ सहायक) को उपलब्ध करा दें, ताकि सूचना मुख्यालय को प्रेषित कर दी जाये। उक्त बैठक मे फरीदउद्दीन, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), सुरेश कुमार गौर्य, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), श्रीमती माला बाजेयी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, यात्रीकर अधिकारी, बस्ती एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण के साथ-साथ अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad