Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गैंगरेप के बाद 4 लाख में बेंच दिया नाबालिग को, न्याय के लिये धरने पर बैठी पीड़िता

गैंगरेप के बाद 4 लाख में बेंच दिया नाबालिग को, न्याय के लिये धरने पर बैठी पीड़िता After gangrape, minor sold for Rs 4 lakh, victim sits on strike for justice



यूपी डेस्कः डेढ़ महीने पहले गैंगरेप की शिकार हुई नाबालिग पीड़िता अपनी दादी के साथ शहीद स्मारक पर धरने पर बैठ गई है। उसे और परिवार को आरोपियों से जान का खतरा है। वे धमकियां देकर सुलह समझौते का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुये उनके गिरफ़्तारी की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि जब तक न्याय नहीं होगा, वो धरने पर बैठी रहेगी। 


पुलिस में दी गई तहरीर के मुताबिक डेढ़ महीने पहले सैंया की रहने वाली किशोरी जगदीशपुरा में रिश्तेदारी में एक शादी में अपनी दादी के साथ शामिल हुई थी। यहीं उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई। उस लड़की की मां एक युवक के साथ पीड़िता को तांत्रिक के पास ले गई। जहां तांत्रिक ने अपने साथियों के साथ किशोरी के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद किशोरी को अछनेरा ले गए। वहां भी तांत्रिक ने किशोरी से दुराचार किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को कोटा ले गए। 


जहां केकड़ी राजस्थान निवासी एक व्यक्ति के साथ शादी कर उसे साढ़े 4 लाख रुपए में बेच दिया। किशोरी किसी तरह निकलकर पास के ही पेट्रोल पंप पर पहुंच गई। अपने परिवार वालों को फोन किया। जिसके बाद वह किसी तरह स्थानीय पुलिस के पास पहुंची। सूचना पाकर किशोरी का परिवार कोटा पहुंचा। वहां किशोरी पुलिस के पास थी। वे किशोरी को अपने साथ आगरा ले आए। पीड़िता ने बताया कि आगरा में केवल अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। 


पीड़िता अपने पिता और दादी के साथ पुलिस कमिश्नर से मिली। जिसके बाद थाना जगदीशपुरा पुलिस ने रेप, अपहरण, षड्यंत्र, बंधक बनाना, मानव तस्करी और पॉक्सो की धाराएं बढ़ाई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार उसे और उसके परिवार को धमकियां दे रहे हैं। समझौते का दबाव बना रहे हैं। 18 जून से 26 जून तक किशोरी के साथ लगातार दुष्कर्म हुआ। डेढ़ महीना बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। धमकियों और दबाव के कारण किशोरी के पिता दूसरे शहर में जाकर मजदूरी कर रहे हैं। किशोर अपनी दादी के साथ किराए के घर में रह रही है। पीड़िता ने अधिकारियों से आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad