Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कलियुगी चाचा ने भतीजी संग किया दुष्कर्म

कलियुगी चाचा ने भतीजी संग किया दुष्कर्म Kaliyugi uncle raped his niece


यूपी डेस्कः
महोबाद जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। सगे चाचा ने बहाने से होटल में ले जाकर नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने महोबा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सात अगस्त को उसके चाचा उसे बहाने से छतरपुर मध्यप्रदेश ले गए थे। जहां रात होने पर होटल में रुकने की बात कही। आरोप लगाया कि रात के समय होटल के कमरे में चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के चलते उसने किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में परिजनों को पूरी घटना बताई।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad