इतिहास में पिछड़ा वर्ग के नायक हैं बी.पी. मण्डल-महेन्द्रनाथ यादव
सपा विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीपी मंडल को इतिहास में पिछड़ा वर्ग के नायक के रूप में याद किया जाता है। पिछड़ा वर्ग को आजादी के करीब पांच दशक बाद मंडल आयोग की सिफारिश लागू होने से अधिकार मिला लेकिन सामाजिक न्याय को पूरी तरह से जमीन पर उतारने के लिए उनकी दूसरी कई सिफारिशों को लागू करना जरूरी है। इसके लिये समाजवादी निरन्तर संघर्षरत है। विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल, सपा के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र, समीर चौधरी, जावेद पिण्डारी, आर.डी. निषाद, जमील अहमद, मोहम्मद सलीम, मो. स्वालेह, अरविन्द सोनकर, प्रशान्त यादव आदि ने कहा कि बी.पी. मण्डल बहुसंख्यकों के मसीहा और पिछड़ों की आवाज थे।
पिछड़े वर्ग से आने वाले युवा उन्हें एक नायक की तरह हमेशा याद करते रहेंगे। मंडल कमीशन वही कमीशन है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर केंद्र की नौकरियों में पिछड़े वर्ग का आरक्षण सुनिश्चित हुआ। उन्हें पिछड़ा वर्ग के नायक के तौर पर याद किया जाता है, जिनकी सिफारिशों ने वंचितों को मुख्यधारा में लाने में बड़ा काम किया। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी बी.पी. मण्डल के भावनाओं के अनुरूप सामाजिक विषमता दूर करने की दिशा में निरन्तर सक्रिय है। बी.पी.मंडल को उनकी जयंती पर नमन् करने वालों में मुख्य रूप से रामशंकर निराला, दाउद, बलवंत, चीनी चौधरी, अखिलेश यादव, राम सनेही, रामचन्द्र यादव, अवधेश सोनकर, कैश मोहम्मद, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, प्रभाकर वर्मा, मो. आमिश, मो. हारिश, गौरीशंकर के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

.jpg)









Post a Comment
0 Comments