Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रेपिस्ट के घर पर चला बुलडोजर

रेपिस्ट के घर पर चला बुलडोजर Bulldozer ran on rapist's house



नेशनल डेस्कः
मध्य प्रदेश मे छिंदवाड़ा जिले के चांद थाना क्षेत्र में ग्राम लाल गांव की एक शादीशुदा महिला के साथ नफीस उर्फ विक्की नाम के व्यक्ति ने दुष्कर्म कर उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। महिला की शिकायत पर चांद थाने की पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शनिवार को आरोपी नफीस के मकान पर प्रशासन के द्वारा बुलडोजर चलाया गया है और उसके अवैध रूप से बने मकान को तोड़ दिया गया है। इस कार्रवाई में चौरई का राजस्व महकमा और तीन थानों की पुलिस भी मौजूद रही, आरोपी पर 11 अगस्त को पुलिस ने मामला दर्ज किया था इसके बाद संबंधित परिवार वालों को पहले नोटिस दिया गया और अवैध अतिक्रमण में बनाए गए मकान से हट जाने के लिए कहा गया। निश्चित समय तक वह नहीं हटे तो शनिवार को पूरी टीम पहुंच गई और अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad