Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जनता दरबार में न्याय न मिलने पर महिला ने सीएम आवास के निकट की आत्मदाह की कोशिश

जनता दरबार में न्याय न मिलने पर महिला ने सीएम आवास के निकट की आत्मदाह की कोशिश- After not getting justice in Janata Darbar, woman tried to commit suicide near CM residence



यूपी डेस्कः लखनऊ में उन्नाव से आई एक महिला ने सीएम योगी के आवास के पास आत्मदाह की कोशिश की। महिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार के लिए आई थी। बाहर आकर उसने गोद में लिए बच्चे को सड़क किनारे रखा। फिर बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आसपास के पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते, महिला बुरी तरह जलने लगी। 


पुलिसकर्मी महिला को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन आग इतनी तेज थी कि हिम्मत नहीं कर पाए। फिलहाल पानी डालकर आग बुझाई गई। लेकिन तब तक महिला काफी जल चुकी थी। पुलिस की गाड़ी से महिला को सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे केजीएमयू रेफर कर दिया। महिला की हालत बेहद गंभीर है। उसका नाम अंजली जाटव पत्नी देशराज है। महिला के पास से एक एप्लिकेशन मिली है जिसमे लिखा है कि उन्नाव के दरोगा राजेश यादव रिश्वत लेकर ससुराल वालों पर एक्शन नहीं ले रहा है। डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया- महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की। उसे भर्ती कराया गया है। 


शुरुआती जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद की वजह से उसने यह कदम उठाया। महिला उन्नाव के पुरवा थाना के गांव छत्ताखेड़ा की रहने वाली है। उसका पति दांतों का झोलाछाप डॉक्टर है। दोनों की 3 साल पहले शादी हुई थी। महिला 2 दिन पहले भी जनता दरबार आई थी। उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। उन्नाव एसपी् सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया- दहेज की मांग को लेकर महिला को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। महिला की तहरीर पर 2 अगस्त को केस दर्ज किया गया। इसके बाद 5 अगस्त को उसके पति और देवर को जेल भेजा गया। महिला ने दरोगा राजेश सिंह पर रिश्वत लेने के जो आरोप लगाए हैं, सीओ पुरवा को इसकी जांच दी गई है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ में आत्मदाह की कोशिश के बाद महिला के ससुराल में देवरानी ओर पति ताला लगाकर चली गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad