Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मथुरा में ढेर हुआ 1 लाख का इनामियां बदमाश पंकज यादव

मथुरा में ढेर हुआ 1 लाख का इनामियां बदमाश पंकज यादव- 

Criminal Pankaj Yadav carrying bounty of Rs 1 lakh killed in Mathura


यूपी डेस्कः मथुरा में आज सुबह हुये एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी बदमाश पंकज यादव मारा गया। पंकज यादव बिहार के माफिया शहाबुद्दीन और कई गैंग के लिए कॉन्ट्रेक्ट पर किलिंग करता था। इस पर करीब 40 मुकदमे दर्ज थे। मथुरा पुलिस ने आज तड़के एक एनकाउंटर में उसे मार गिराया। फरहा थाना क्षेत्र में एन-19 से लगा हुआ रोसू गांव है। यहां बुधवार की सुबह करीब 4 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी। 


ताबड़तोड़ गोलीबारी से ग्रामीण दहशत में आ गए। दिन का उजाला हुआ, तो लोगों ने सिविल ड्रेस के अलावा वर्दी में कुछ पुलिस वालों को देखा। पास गए तो पता चला- एक कुख्यात एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। पुलिस और एसटीएफ ने लोगों को एनकाउंटर स्पॉट से दूर रहने को कहा। कुछ देर में फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। एनकाउंटर स्पॉट को सील कर एविडेंस कलेक्ट किए जाने लगे। यहां दो बंदूकें, बाइक और खून के छींटे पड़े हुए थे। पुलिस वालों की फोन पर की जा रही बातचीत के दौरान ग्रामीणों को पता चला- बदमाश मऊ का रहने वाला पंकज यादव था। उसे अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। उसके खिलाफ मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर तथा गोरखपुर में करीब 40 गभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad