Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देवरिया में एक करोड़ से ज्यादा के ब्राउन सुगर व चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

देवरिया में एक करोड़ से ज्यादा के ब्राउन सुगर व चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार 

Brown sugar and hashish worth more than Rs 1 crore recovered in Deoria, two smugglers arrested


देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव)।
थाना भलुअनी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम करमटार गंगा मोड़ के पास से एक स्कार्पियो वाहन सं0 बीआर 29 बीबी 3345 से दो अभियुक्तों अभिषेक कुमार चतुर्वेदी पुत्र श्री लल्लन चतुर्वेदी निवासी सनठी थाना रघुनाथपुर जनपद सिवान (बिहार) तथा अमृताश सिंह उर्फ सन्नी सिंह पुत्र स्व0 योगेश्वर सिंह निवासी नरेन्द्रपुर थाना आन्दर जनपद सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। उक्त जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी भीम कुमार गौतम ने गुरुवार को बताया कि इनके पास से 6.4 किलोग्राम चरस तथा 440 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि बरामद चरस की अनुमानित कीमत 65 लाख रुपए तथा बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए है। इस प्रकार कुल लगभग एक करोड़ 15 लाख रुपए की बरामदगी की गयी है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बरामद चरस व ब्राउन शुगर को कब्जे में लेते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad