Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ईको टूरिज्म डेवलप करने हेतु डीएम ने शुरू की पहल

ईको टूरिज्म डेवलप करने हेतु डीएम ने शुरू की पहल DM started initiative to develop eco tourism




सिद्धार्थ नगर 11 अगस्त। ईको टूरिज्म योजना में विकसित करने हेतु तहसील शोहरतगढ़ के अन्तर्गत बजहा सागर, मोती सागर, सेमरा सागर, महली सागर तथा मसई सागर का जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी के क्षेत्रफल के बारे में जानकारी चाही गयी। उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ चन्द्रभान सिंह तथा अधिशासी अभियन्ता ड्रेनेज खण्ड रामराज ने इस बारे में जानकारी दी।


जिलाधिकारी ने सभी सागरो की सफाई कराने का निर्देश दिया। साथ ही पानी संरक्षित करने के लिए सागरों की खुदाई कराकर गहराई बढ़ाने का प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश दिया। किसानो की रवी की फसलो मे कितने क्षेत्रफल पर सिंचाई की जाती है सभी को दर्शाते हुए प्रोजेक्ट तैयार कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा जो सागर सड़क से जुड़े है उन्हें ईको-टूरिज्म से विकसित करने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जाये। बजहा सागर के निरीक्षण के समय बार्डर क्षेत्र के गौरी गांव के व्यक्ति ने शिकायत किया कि 03 गांव का दूरी लिंक रोड से 1.7 किमी0 है इन सड़को पर गड्ढे हो गये है जिसका निर्माण आरईएस विभाग द्वारा कराया गया था। बच्चो को स्कूल आने-जाने के लिए स्कूल बस गांव तक नही जाती है। जिलाधिकारी ने आरईएस विभाग को सड़क निर्माण कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपरोक्त के अतिरिक्त जिला पर्यटन सूचना अधिकारी प्रिया सिंह, ड्रेनेज खण्ड के जे.ई. व हल्का लेखपाल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad