Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दो मासूम बच्चों और पति को छोड़ युवती लापता, पति ने की वापस लौटने की अपील



दो मासूम बच्चों और पति को छोड़
युवती लापता, पति ने की वापस लौटने की अपील

बस्ती, 05 मई। कोतवाली थानान्तर्गत पिकौरा दत्तूराय मोहल्ला निवासी रवि कुमार की पत्नी कंचन देवी, उम्र 30 वर्ष 29 अप्रैल बुधवार को दिन मे करीब 12.00 बजे से लापता है। सगे सम्बन्धों में पता करने पर उसके बारे मे कोई जानकारी नही मिली। वह आधार बनवाने और स्कूल ड्रेस लेने की बात कहकर घर से निकली थी। बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। वे मां को याद कर रहे हैं। बच्चों ने खाना पीना तक छोड़ दिया है। पीड़ित रवि ने थक हारकर 01 मई को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करने की सिफारिश की। 




कोई कार्यवाही न होने पर पीड़ित पति ने 04 मई को दोबारा तहरीर दिया। पुलिस ने कहा उसकी पत्नी का मोबाइल सर्विलांस पर लगा है। लोकेशन मिलने पर कार्यवाही की जायेगी। रवि कुमार के मुताबिक उसने 2012 मे कंचन देवी से लव मैरिज किया। उससे दो बच्चे हुये। 11 साल की कृतिका एवं 8 साल का नितिन दोनो स्कूल जाते हैं। बच्चों ने स्कूल जाना और खाना छोड़ दिया है। रवि का कहना है कि वह अपना काम करे या बच्चों को संभाले। पूरा परिवार गहरे अवसाद मे है। 


कोई भी घटना घट सकती है। घर से जाने के बाद कंचन देवी का मोबाइल 6386446899 बंद आ रहा है। रविकुमार ने पत्नी के बारे मे कोई जानकारी मिलने पर उसके मो.न. 6388845003 पर सूचित करने का सहयोग मांगा है साथ ही वीडियो जारी कर पत्नी से मार्मिक अपील की है कि वह बच्चों की खातिर घर लौट आये, और जाने अंजाने उससे गलती हुई हो तो उसकी सजा मासूम बच्चों को न दे। इस मामले मे कोतवाली पुलिस का रवैया उदासीन है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के लिये गुमशुदा की फोटो तक नही मांगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad