Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महिलाओं के आन्दोलन से झुकी योगी सरकार, नई व्यवस्था खत्म, पोस्ट मीटर ही काम करेंगे



महिलाओं के आन्दोलन से झुकी योगी सरकार,
नई व्यवस्था खत्म, पोस्ट मीटर ही काम करेंगे

यूपी डेस्कः
स्मार्ट प्रीपेड मीटर की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की ओर से बड़ी घोषणा की गई है। इसका अर्थ यह है कि अब तमाम यूजर्स के घरों में लगे स्मार्ट मीटर पोस्टपेड मोड पर ही चलेंगे। इसी आधार पर बिल जेनरेट होगा और बिल का पुरानी व्यवस्था के तहत भुगतान करना होगा। प्रदेश भर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ा हुआ था। 



योगी सरकार ने लोगों को हो रही दिक्कतों के कारण बढ़ रहे असंतोष को देखते हुए इस दिशा में कदम उठाने के संकेत दिए थे। अब बिजली मंत्री एके शर्मा की ओर इस संबंध में जानकारी दी गई है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था ‘उपभोक्ता देवो भव’। उन्होने कहा कि विभागीय स्तर पर निर्णय लिया है कि सभी स्मार्ट मीटर अब पोस्ट पेड मीटर की तरह ही काम करेंगे। उपभोक्ता जिस प्रकार पहले मासिक बिल भरते थे, वैसे ही महीने की 1 तारीख से 30 तारीख तक का बिल अगले दस दिन में आपको एसएमएस या वॉट्सऐप पर भेजा जाएगा। जिनके घर में प्रीपेड मीटर लग गए हैं, उन्हें पोस्ट पेड किया जाएगा। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad