Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नमकीन देने के बहाने बुजुर्ग दुकानदार ने मानसिक विक्षिप्त युवती की इज्ज़त लूट ली

नमकीन देने के बहाने बुजुर्ग दुकानदार ने मानसिक विक्षिप्त युवती की इज्ज़त लूट ली- On the pretext of giving snacks, an elderly shopkeeper robbed the honor of a mentally challenged girl.



यूपी डेस्कः
बाराबंकी में एक बुजुर्ग दुकानदार ने 20 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त युवती से दुकान में नमकीन देने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ महीने बाद युवती गर्भवती हो गई तो दुकानदार ने युवती का अबार्शन करा दिया। इसके बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई, तब परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।


मामला जनपद बाराबंकी के रामनगर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा रामनगर का है, जहां पर रंजन शाही नाम का 75 वर्षीय बुजुर्ग किराने की दुकान चलाता है। उसने एक 20 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग युवती को अपनी दुकान पर बुलाया और उसे नमकीन बिस्किट देने के बहाने दुकान के अंदर ले जाकर के दुष्कर्म किया। परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर है। मामले की जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने आरोपी दुकानदार के विरुद्ध रामनगर कोतवाली में लिखित तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता को देखते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है, तो वहीं दूसरी तरफ पीड़ित युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad