Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चार मासूम बच्चों और मां को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी मुठभेड़ मे ढेर



चार मासूम बच्चों और मां को मौत के
घाट उतारने वाला आरोपी मुठभेड़ मे ढेर

अंबेडकर नगर, उ.प्र.।
अम्बेडकर नगर मे चार बच्चों की हत्या मामले मे नया मोड़ आ गया है। इस मामले मे आरोपी को पुलिस ने घटना के 24 घण्टे के बाद मुठभेड़ मे मार गिराया। बच्चों के मां की लाश आज नाले मे मिली थी। मीरानपुर मोहल्ले में नियाज (42) की पत्नी गौसिया खातून (34) अपने 4 बच्चों शफीक (14), सउद (12), उमर (10) और बेटी सादिया (8) के साथ एक दो मंजिला मकान में रहती थी। 



पुलिस पहले मां को ही हत्यारोपी मान रही थी। लेकिन मां की लाश मिलने के बाद पुलिस के जांच का एंगल बदल गया। पुलिस का दावा है कि 4 बच्चों की हत्या उनकी मां ने नहीं की थी, बल्कि पड़ोसी आमिर ने की थी। उसी ने महिला की हत्या की भी थी। सोमवार को पुलिस ने 19 साल के आमिर को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। सीओ नीतीश तिवारी ने बताया- महिला का पति सऊदी अरब में रहता है। परिवार वालों के मुताबिक, उसने वहीं पर पाकिस्तान महिला से शादी कर ली है। 


इसलिए आरोपी आमिर महिला से शादी कर उसकी जमीन हड़पना चाहता था, लेकिन वह बार बार इनकार कर रही थी। 2 मई को नाराज आमिर ने महिला और उसके बच्चों से मारपीट की, जिससे महिला बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने चारों बच्चों की हत्या कर दी। इसी दौरान महिला को होश आया और वह चिल्लाने लगी, तो आरोपी ने उसकी भी हत्या कर दी। इसके बाद वह महिला की लाश को करीब 200 मीटर तक घसीटकर नाले में फेंक आया। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने ऐसा किया, ताकि लगे कि महिला ने ही अपने बच्चों की हत्या की है। 


वारदात के बाद पहुंची पुलिस ने आशंका जताई थी कि मां बच्चों की हत्या कर फरार हो गई। हालांकि, रविवार को नाले में महिला गौसिया की लाश मिली तो पुलिस के जांच की दिशा ही बदल गई। जांच में आमिर का नाम सामने आया। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ले का है। एसपी प्राची सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नेवतरिया बाईपास के पास आरोपी आमिर मौजूद है और भागने की फिराक में है। 


उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई। इस दौरान बाइक से आ रहे संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वह बाइक दूसरी दिशा मे भागने लगा। उन्होंने बताया- भागने के दौरान बाइक फिसल गई। इसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके सीने में गोली लगी। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एसओजी प्रभारी विनोद यादव के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। एक दरोगा और एक सिपाही भी घायल हुए हैं। 


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

NAVYUG MEDICAL CENTRE

Bottom Ad