महराजगंज में युवती पर जानलेवा हमला Deadly attack on girl in Maharajganj
मिली जानकारी के अनुसार बारीगांव निवासी मुन्नू चौधरी की पुत्री लक्ष्मीना (19 वर्ष) पर एक युवक ने अचानक धारदार वस्तु से हमला कर दिया। अभी लोग कुछ समझ पाते कि युवती लहूलुहान होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से लक्ष्मीना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामचरन सरोज ने बताया कि आरोपी नबी हसन (23 वर्ष) पुत्र मोहम्मद दीन निवासी पकडियार विशुनपुर हेमई टोला को गिरफ्तार कर लिया गया। धारा 307 के तहत विधिक कार्यवाही की जा रही है।











Post a Comment
0 Comments