Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दिल्ली में एक घर से मिली बाप समेत 4 बेटियों की लाशें, आत्महत्या की आशंका

दिल्ली में एक घर से मिली बाप समेत 4 बेटियों की लाशें, आत्महत्या की आशंका Dead bodies of father and 4 daughters found in a house in Delhi, suspicion of suicide

दिल्ली, राज्य संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज के रंगपुरी में पांच लोगों का शव बरामद हुआ है। पांचों मृतक एक ही परिवार के थे। इसमें एक व्यक्ति और उसकी चार बेटियों के शव बंद कमरे से मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पांचों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। मृतक बिहार राज्य के मूल निवासी बताएं जा रहें हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद मामले का खुलासा तब हुआ जब कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा गया। दरअसल, पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा, जहां पांच लोगों कै शव मिले। मृतकों में पिता और उसकी 4 बेटियां शामिल हैं। शवों के पास से पुलिस को सल्फास की गोलियां और कमरे के डस्टबिन में जूस के टेट्रा पैक और पानी की बोतल मिली थी। पुलिस को शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे घटना के बारे में पता चला। पुलिस को जब मामले की सूचना दी गई तब दरवाजा अंदर से बंद था। 


मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा तो अंदर से पांच लोगों के शव बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में लग रहा है कि पिता ने पहले सभी को सल्फास खिलाया और बाद में खुद भी खाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं घटना को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना का सीक्वेंस पता चल पाएगा। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पिता कारपेंटर का काम करता था। उसकी पत्नी की एक साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि आखिरी बार पिता 24 सितंबर को घर के अंदर जाता दिखा, उसके बाद से घर का दरवाजा अंदर से बंद था। 


बताया जा रहा है कि उसकी चार बेटियों में एक बेटी को आंख से दिखता नहीं था और एक को चलने में दिक्कत थी। दिल्ली पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का जरूर लग रहा है, लेकिन इन पांचों ने एक साथ ऐसा कदम कैसे उठाया? कब से इसकी प्लानिंग कर रहे थे? क्या पिता ने ही बच्चियों को जहर दिया और फिर खुदकुशी की? इन सभी पहलुओं के साथ ही और भी कई एंगल से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की असली वजह पता चल पाएगी। फिलहाल पुलिस इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad