Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बलिया में 8 साल की बच्ची संग हैवानियत, दो किशोरों ने वारदात को दिया अंजाम

बलिया में 8 साल की बच्ची संग हैवानियत, दो किशोरों ने वारदात को दिया अंजाम  8 year old girl brutally treated in Ballia, two teenagers committed the crime



यूपी डेस्कः
यूपी में महिलाओं और बच्चियों संग हो रहे दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री की सख्ती के बावजूद कानून व्यवस्था और पुलिस का कोई खौफ नजर नही आ रहा है। ताजा मामला बलिया का है जहां 8 वर्षीय नाबालिक संग दुष्कर्म हुआ है। दो किशोरों ने वारदात को अंजाम दिया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। 


लेकिन हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। दोनों किशोरों की उम्र 7 और 8 साल है। सूचना मिलने पर एएसपी विक्रांतवीर, सीओ सीटी गौरव कुमार व कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह अस्पताल पहुंचे। परिजनों से बातचीत कर पीड़िता की हालत जानी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस किशोरों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है। पता चला है कि मनियर थाना के एक गांव किशोरी सदर कोतवाली के एक मोहल्ले में परिवार के साथ किराए पर रहती है। शनिवार को पति पत्नी किसी कार्य से घर से बाहर गए थे। घर पर उनकी 8 वर्षीय बेटी अकेली थी। 


पड़ोस के दो किशोर उसे बहला फुसलाकर कर घर के बाहर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत गंभीर होने पर उसे छोड़ कर भाग गए। मां घर पहुंची तो उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी ले जाया गया। शनिवार को चिकित्सकों ने बालिका की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार की रात जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने बालिका को वाराणसी हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पीड़िता की मां ने बताया मैं घर पर पहुंची थी। तब मेरी बेटी की हालत गंभीर थी। उसने बताया कि पड़ोस के दो लड़कों ने मेरे साथ गलत काम किया है। इस समय उसका बीएचयू में इलाज चल रहा है। एसपी ने कहा परिजनों की तहरीर पर दोनों बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी के बेहतर इलाज को बीएचयू भिजवाया गया है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad