Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बनकटी के मनीष यादव गोरखपुर में हुये सम्मानित

बनकटी के मनीष यादव गोरखपुर में हुये सम्मानित Manish Yadav of Bankati honored in Gorakhpur



बस्ती, 05 सितम्बर।
बनकटी विकास खंड के लगुनही ग्राम पंचायत के रहन वाले मनीष यादव “माही“ को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु “उत्तर प्रदेश यूथ आइकॉन अवार्ड“ से सम्मानित किया गया। बताते चलें की मनीष यादव अपने गांव में वशिष्ठ ग्रंथालय नाम से पुस्तकालय चलाते हैं जिसमे हर तरह की किताबें उपलब्ध है। यहां पढ़ने वालों का कोई फीस नहीं लगता है सबकुछ फ्री में है। 


जिन बच्चों के माता पिता नही हैं उन बच्चो की पढ़ाई का खर्चा वशिष्ठ ग्रंथालय स्वयं उठाता है। गोरखपुर के होटल क्लार्क में इनसाइड भारत टीवी के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोरखपुर के सांसद, अभिनेता रवि किशन रहे। इसके अलावा चिल्लूपार विधानसभा विधायक राजेश त्रिपाठी, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल, गोरखपुर क्षेत्र के एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, यूट्यूबर पत्रकार पत्रकार मनीष कश्यप, पंचायत वेब सीरिज के फेम बमबहादुर, अमित कुमार मौर्य, देश के प्रतिष्ठित हास्य कवि दिनेश बावरा, डार्क हॉर्स, औघड़ जैसी बेस्ट सेलर किताब के लेखक निलोत्पाल मृणाल, कवि रोहित शर्मा, मशहूर कवियित्री तिश्या, अमर हिंदुस्तानी, उजाला उज्जवल, सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad