सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब महिला विंग ने हरतालिका तीज पर किया मनमोहक कार्यक्रम Social service organization Chitransh Club Women's Wing organized a fascinating program on Hartalika Teej.
आपको बता दें हरतालिका तीज व्रत को विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और पति की लंबी आयु के लिए करती हैं। वहीं, कुवारी लड़कियां मनचाहे वर और जल्द विवाह के लिए व्रत करती हैं। इस दिन शिव जी और मां पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। इस अवसर पर संरक्षिका ममता श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तवा एवं जिला संयोजिका सरिता श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष ज्योत्सना गुप्ता, कविता गुप्ता, रूबी, नम्रता, अनु सिंह, कुमकुम सिंह, ज्योति सिंह, राधा, बिट्टू, नीतू, प्रीति, उर्मिला किरन, वंदना, आभा सिंह, अनुपमा पांडे, अमिता पाल, रेखा यादव, रितु साहू, संगीता शुक्ला आदि उपस्थित रहीं और कार्यक्रम में भाग लिया।











Post a Comment
0 Comments