Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आगरा की बबीता चौहान बनीं महिला आयोग की अध्यक्ष

आगरा की बबीता चौहान बनीं महिला आयोग की अध्यक्ष 

Agra's Babita Chauhan becomes chairperson of Women's Commission



यूपी डेस्कः यूपी भाजपा ने आगरा की बबीता चौहान को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया। गोरखपुर की चारू चौधरी को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की ’लड़की हूं लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल डॉ. प्रियंका मौर्या को महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। आयोग में भाजपा ने सहयोगी दलों को भी जगह दी है। 


रालोद की मनीषा अहलावत को सदस्य बनाया गया है। कुल 25 सदस्य बनाए गए। महिला आयोग के गठन में भाजपा ने पिछड़े वर्ग को तरजीह दी। आयोग की अध्यक्ष और दोनों उपाध्यक्ष के साथ 11 सदस्य व्ठब् से जुड़ी हैं। अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान खुद जाट समाज से हैं। हालांकि, उनकी शादी क्षत्रिय समाज में हुई है। उपाध्यक्ष अर्पणा यादव खुद क्षत्रिय समाज से हैं, लेकिन शादी यादव समाज में हुई है। दूसरी उपाध्यक्ष रुचि चौधरी भी जायसवाल समाज से हैं। आयोग की 25 सदस्यों में से 11 सदस्य पिछड़ी जाति से हैं। जबकि वैश्य समाज से 3, ब्राह्मण समाज से 2, क्षत्रिय समाज से 3, अनुसूचित जाति से 2 और कायस्थ समाज से 1 सदस्य है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad