Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जालौन में खेत में मिली महिला की न्यूड डेडबॉडी, रेप की आशंका

खेत में मिली महिला की न्यूड डेडबॉडी, रेप की आशंका 

Nude dead body of a woman found in the field, suspicion of rape


यूपी डेस्कः
जालौन में एक महिला की रेप करने के बाद बेरहमी से हत्या किये जाने की खबर है। वारदात को अंजाम देने के बाद उसके शव को नग्न अवस्था में खेत में फेंक दिया गया। किसान खेत पर जा रहे थे तब इसकी जानकारी हुई और उन्होने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उसरगांव का है। महिला का शव मंगलवार सुबह मिला है। 


पुलिस टीम फोरेंसिक के साथ मौके पर पहुंची। मामले की जांच में जुट गई। पुलिस महिला के शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसरगांव में शिवाजी तिवारी के खेत में एक 35 से 40 वर्ष की विवाहित महिला का नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। इस बारे में तब जानकारी हुई, जब स्थानीय ग्रामीण अपने खेत पर जा रहे थे। जानकारी पर कालपी के सीओ डॉक्टर देवेंद्र कुमार पचौरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जिस महिला का शव मिला है, वह विवाहित है। उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला का शव नग्न हालत में है। शव कितना पुराना है, इसका पता लगाया जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad