Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पानी में घण्टों खड़े रहकर पर्चा बनवाते हैं मरीज, जिम्मेदार मूकदर्शक

पानी में घण्टों खड़े रहकर पर्चा बनवाते हैं मरीज, जिम्मेदार मूकदर्शक Patients stand in water for hours to get their papers made, they are responsible mute spectators.



संवाददाता (अब्दुल कलाम) बस्ती, 30 सितम्बर।
यह तस्वीर जिला अस्पताल गेट नंबर 3 की है जहां पर मरीजों की पर्चियां काटी जाती हैं। रोजाना सैकड़ों मरीज और तीमारदार यहां आते हैं। घण्टों लाइन में लगते हैं तब जाकर उनका रजिस्ट्रेशन होता है। कई बार टाइम खत्म हो जाता है तो मरीजों को निराश लौटना पड़ता है। यहां बदइंतजामी इस कदर है कि पानी में घण्टों खड़े रहकर तीमारदार पर्चा बनवाते हैं। 


मरीजो का कहना है कि बरसात तो रुक गई लेकिन जिला अस्पताल की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगो को होती हैं जो पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगते है। गिरकर या छीटों से उनके कपड़े खराब होते हैं और मच्छर काटते हैं। पहले से पानी कुछ कम हुआ है लेकिन अब कीचड़ युक्त पानी होने के कारण फिसलन की समस्या हो गई हैं। पूर मामले में एस आई सी डॉ विकास सोनकर ने बताया कि मुंडेरवा कांटे मार्ग ऊंचा होने के कारण सड़क का सारा पानी यहीं आकर रुकता है। फिर भी नगरपालिका को जिला अस्पताल के नालियों की साफ सफाई के लिए अवगत कराया गया है जिससे यहाँ पानी का जमाव न हो सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad