Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कार्यक्रम

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कार्यक्रम                Program of Congress Party State President Ajay Rai




बस्ती, 02 सितम्बर। उ.प्र. कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय 03 सितम्बर को बस्ती आ रहे हैं। वे यहां अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में 12.00 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक करेंगे और जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जारी मिनट टु मिनट कार्यक्रम के अनुसार अजय राय मंगलवार प्रातः 9.00 बजे वाराणसी से प्रस्थान करेंगे। वे जौनपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या होते हुये 12 बजे अटल प्रेक्षागृह पहुचेंगे। हरैया में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय तथा फुटहिया चौराहे पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में उनका स्वागत किया जायेगा। 3.10 बजे वे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के आवास पर जायेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। यहां से वे 3.20 बजे लखनऊ को प्रस्थान करेंगे। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad