Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का मर्डर, रेप की आशंका, न्यूड मिली है लाश

प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का मर्डर, रेप की आशंका, न्यूड मिली है लाश 10 year old girl murdered in Prayagraj, suspicion of rape, naked body found


यूपी डेस्कः प्रयागराज में 10 घण्टे से लापता 10 साल के बच्ची की घर से 200 मी. की दूरी पर धन के खेत में न्यूड लाश मिली है। बच्ची की रेप के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पूरा मामला सोरावं थाने के एक गांव का है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मुताबिक, बच्ची के सिर और हाथ में चोट के निशान हैं। घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही है। 


परिजनों के मुताबिक- बच्ची शाम को साढ़े 6 बजे घर से दवा लेने के लिए निकली थी। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी, तो पहले घर में पूछताछ की। मगर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद हम लोग पूरे गांव में खोजने लगे, लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। रिश्तेदारों को भी फोन किया। खोजते-खोजते जब गांव लौटे तो गांव के एक आदमी ने बताया कि तुम्हारी बेटी तो दुर्गा पंडाल देखने गई है। हम लोग दुर्गा पंडाल में भी बेटी को खोजने गए, लेकिन वहां भी नहीं मिली। थक हारकर घर आ गए। परिजनों ने मुताबिक- हम लोग सुबह-सुबह बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराने निकलने वाले थे।


कुछ गांव के लोग पहुंचे कहा- थोड़ी दूर पर एक लाश मिली है। हम लोग वहां पहुंचे। देखा तो बेटी का शव पड़ा था। मामा ने बताया- बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थे। पुलिस ने चेहरा नहीं देखने दिया। चेहरा धान से ढका था। सिर पर चोट लग थी। वहीं, ईंट भी पड़ी थी। पुलिस ने हमें वहां नहीं जाने दिया। मामा ने बताया बच्ची दूसरी कक्षा में पढ़ती है। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। बच्ची के पिता को स्पाइनल की परेशानी है। रोज इंजेक्शन लगता है। बच्ची इंजेक्शन लेने के लिए मेडिकल स्टोर गई थी। डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के खुलासे को टीम लगा दी गई है। जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad