Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सूरजपुर में 12 वीं की छात्रा संग सामूहिक दुष्कर्म, अधमरा समझकर भागे आरोपी

सूरजपुर में 12 वीं की छात्रा संग सामूहिक दुष्कर्म, अधमरा समझकर भागे आरोपी Gang rape of 12th class student in Surajpur, accused ran away thinking she was half dead



छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में
12वीं की छात्रा से गैंगरेप हुआ है। वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी क्लासमेट (कांता सिंह) की लाश भी फंदे पर लटकती मिली है। आरोपी ने छात्रा को जंगल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया, वहीं पर उसका शव भी पेड़ से लटकता मिला है। पुलिस के मुताबिक शव तीन दिन पुराना है, आशंका है कि उसने 12-13 अक्टूबर की रात फांसी लगाई होगी। 


गैंगरेप में कांता सिंह के साथ 5 और आरोपी शामिल थे। जंगल में दुष्कर्म के बाद लड़की को जमकर पीटा गया था, बेहोश होने पर छात्रा को मृत समझकर आरोपी भाग निकले थे। वहीं कांग्रेस ने इस मामले में जांच टीम गठित की है। आरोप है कि सूरजपुर पुलिस ने जिले में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बताकर एफआईआर नहीं लिखी। इससे छात्रा को 2 दिन इलाज नहीं मिला। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने आईजी अंकित गर्ग को फोन कर नाराजगी जताई। 


इसके बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में छात्रा का इलाज शुरू हुआ। छात्रा की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक मृतक कांता सिंह का छात्रा से प्रेम संबंध करीब तीन वर्षों से था। पिता की ओर से कराई गई एफआईआर में इसका जिक्र है। रामानुजनगर प्रभारी राजेंद्र साहू ने बताया कि थाने में छात्रा ने गैंगरेप की जानकारी नहीं दी थी। सूरजपुर जिले के श्रीनगर में एक गांव की 12वीं की छात्रा सहेलियों के साथ दशहरा कार्यक्रम में पहुंची थी। रावण दहन के बाद वह सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे थे। इस दौरान 9वीं, 10वीं में सहपाठी रहा युवक कांता सिंह मिला। 



दोनों में बातचीत हुई। इस दौरान छात्रा ने कांता सिंह से पानी मांगा। कांता ने छात्रा को पानी की बोतल लाकर दी। बताया जा रहा है कि कांता सिंह ने पानी की बोतल में कुछ मिला दिया था। पानी पीने के बाद छात्रा को नींद आने लगी। छात्रा ने सहेलियों से घर चलने को कहा। इस बीच आरोपी कांता ने कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा को बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर जंगल तक ले गया। वहां उसके 5 और साथी पहुंच गए। सभी आरोपियों ने छात्रा से गैंगरेप किया। आरोपियों ने छात्रा पर जानलेवा हमला किया। सांस नहीं चलने पर मृत समझकर छात्रा को मौके पर छोड़कर भाग निकले।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad