Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मेरठ में सिपाही के घर से मिला 27 लाख कैश, चोरी की बताई जा रही नगदी

मेरठ में सिपाही के घर से मिला 27 लाख कैश, चोरी की बताई जा रही नगदी Rs 27 lakh cash found in constable's house in Meerut, cash said to be stolen


U.P. DESK. 

दिल्ली पुलिस ने मेरठ में एक सिपाही के घर पर छापा मारकर 27 लाख रुपए कैश बरामद किया। यह रकम चोरी की बताई जा रही है। मामला जानीखुर्द इलाके का है। दिल्ली की कीर्ति नगर थाने से आई पुलिस रविवार को सिपाही बीरसिंह के घर पहुंची। बीरसिंह इस समय शामली जिले में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल हैं। बताया जा रहा है कि बरामद कैश कीर्ति नगर पैलेस क्षेत्र में कुछ दिन पहले चोरी के हैं। इसका मुकदमा भी लिखा गया है।


दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी को अरेस्ट किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई रकम मेरठ में सिपाही के घर से बरामद हुई है। मुख्य आरोपी सिपाही बीरसिंह का रिश्तेदार है। बीरसिंह के मुताबिक- आरोपी ने किसी प्लॉट को बेचने की बात कही थी। उसने यही बताया कि यह कैश जमीन को बेचने के बाद मिला है। रकम ज्यादा है तो आपके यहां सेफ रहेगी। दिल्ली पुलिस कैश अपने साथ ले गई है। एसपी देहात राकेश कुमार ने बताया- दिल्ली पुलिस ने आकर छापेमारी की थी। इसमें सिपाही के घर से रकम मिली है। मुकदमा भी दिल्ली में ही लिखा गया है। छापेमारी में लोकल पुलिस को शामिल नहीं किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad