Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

होटल के कमरे में प्रेमिका का मर्डर, दूसरे ब्वाय फ्रेण्ड की काल आने पर आगबबूला हुआ प्रेमी

होटल के कमरे में प्रेमिका का मर्डर, दूसरे ब्वाय फ्रेण्ड की काल आने पर आगबबूला हुआ प्रेमी Girlfriend murdered in hotel room, lover got furious when another boyfriend called


यूपी डेस्कः कानपुर के होटल में प्रेमिका का मर्डर करने वाले प्रियांशु त्रिपाठी ने एक के बाद एक खुलासा कर हैरान कर दिया। जेल जाने से पहले हत्यारोपी ने बताया कि वह गर्लफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में ही था, इस दौरान उसके दूसरे ब्वॉयफ्रेंड का की कॉल आ गई। जब मैंने स्पीकर पर फोन लेकर बात करने को कहा तो वह नाराज होने लगी, फोन काट दिया। 


इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। मै अपनी नस काटकर उसे डराने के लिये एक स्टेंसिल चाकू लेकर आया था। गुस्से में उसी से गर्दन रेत दिया। मर्डर के बाद दो बार सुसाइड का भी प्रयास किया, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा सका और गोविंद नगर थाने में सरेंडर कर दिया। इस दौरान उससे डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह, एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार और थानेदार ने करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की। प्रियांशु ने बताया कि उसे करवाचौथ और अपने जन्मदिन पर मिलने का दबाव बनाकर होटल बुलाया था। स्टेंसिल चाकू से सिर्फ अपने हाथ की नस काटकर उसे डराना चाहता था, लेकिन इससे पहले ही पूरा खेल बदल गया। 


हत्या के बाद प्रियांशु ने बताया कि होटल के कमरे में बाहर से ताला बंद करके सामान लेने के बहाने वहां से भाग निकला। सबसे पहले अपनी नई बाइक को घर पर खड़ी कर दी और पानी पीने के बाद वहां से निकलकर दादानगर गया था। वहां पर पुल से कूदकर और ट्रेन की पटरी पर जान देने की कोशिश की, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा सका। पुलिस को बताया कि छात्रा के बिना जिन्दगी अधूरी है। इसलिए उसने गोविंद नगर थाने जाकर सरेंडर कर दिया। फिर भी वह समझ नहीं रही थी। पुलिस की पूछताछ में प्रियांशु ने बताया कि छात्रा मॉडल की तरह अलग-अलग पोज में फोटो डालती थी। उस उस पर कमेंट करते थे। वह खूब रील डालती थी। यह उसे पसंद नहीं था। सोशल मीडिया के जरिए भी उसकी कई लड़कों से दोस्ती थी। वह उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं था। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad