कानपुरः यूपी में महिला कान्स्टेबल भी सुरक्षित नही, खेत में ले जाकर की दरिंदगी Kanpur: Even women constables are not safe in UP, they were taken to fields and brutalized
खेत में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। धरपकड़ में महिला का दांत भी टूट गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ घंटों में ही आरोपी धर्मेंद्र उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि अयोध्या में तैनात महिला हेड कांस्टेबल का ससुराल सेन पश्चिम पारा क्षेत्र के एक गांव में है। शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे वह पाली में उतरने के बाद गांव की ओर सादे कपड़ों में पैदल आ रही थी। सुनसान रास्ता और सड़क पर अंधेरे का फायदा उठाकर एक व्यक्ति उसे दबोच कर बाजरे के खेत में खींच ले गया और कपड़े फाड़ कर रेप कर दिया। हेड कांस्टेबल ने आरोपित का प्रतिरोध करते हुए उसकी एक अंगुली चबा ली और नाखून मारते हुए शोर मचाया तो कुछ देर में लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ आती देख आरोपी मौके से भाग निकला। एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह ने बताया पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। पूछताछ में आरोपित ने घटना करना स्वीकार कर लिया।













Post a Comment
0 Comments