Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मैनपुरी: अज्ञात वाहन की चपेट में आये 3 साइकिल सवारों की दर्दनाक मौत

मैनपुरी: अज्ञात वाहन की चपेट में आये 3 साइकिलों की दर्दनाक मौत Mainpuri: Tragic death of 3 cyclists hit by unknown vehicle



यूपी डेस्कः
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुये भीषण सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन साइकिल सवारों की ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि तीनों लोगों की लाशें हाईवे पर बिखर गई। जानकारी होते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और घटना की जांच में जुट गई। बेवर के खाकेताल निवासी सिंहलाल सिंह शाक्य, खेम करन सिंह और विनोद कुमार सिंह शनिवार सुबह साइकिल से सामान लेने के लिए जा रहे थे। विद्या कोल्ड स्टोर के सामने तीनों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की साइकिल चकनाचूर हो गईं और शव हाईवे पर बिखर गए। पुलिस मौके पर पहुंची, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि तीनों लोग अपने घर से राशन का सामान लेने के लिए जा रहे थे।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad