Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हरिद्वार जेल में हो रही थी रामलीला, वानर का किरदार निभा रहे दो खूंखार कैदी फरार

हरिद्वार जेल में हो रही थी रामलीला, वानर का किरदार निभा रहे दो खूंखार कैदी फरार Ramlila was taking place in Haridwar jail, two dreaded prisoners playing the role of monkeys escape


उत्तराखण्ड डेस्कः
हरिद्वार जेल से दो खूंखार कैदियों के फरार होने की खबर है। दरअसल हर साल की तरह इस बार भी रोशनाबाद जेल में रामलीला का मंचन चल रहा था। शुक्रवार को वानर का किरदार निभा रहे दो कैदी मौका देखकर फरार हो गए। बताया जा रहा है जेल में रामलीला हो रही थी साथ ही निर्माण कार्य भी चल रहा था, इसलिये सीढ़ी लगाई गई थी। 


इसी का कैदियों ने फायदा उठाया। मंचन के दौरान इधर माता सीता की खोज हो रही थी, उधर दो वानर रूपी कैदी दीवार फांद कर भाग निकले। सभी लोग रामलीला में मंत्रमुग्ध थे, जल्दी किसी को ध्यान नही आया कि दो कैदियों ने मौके का लाभ उठा लिया है। भागने वाले कैदियों में एक रुड़की का रहने वाला पंकज और दूसरा यूपी के गोंडा का राजकुमार है। ये दोनों सीढ़ी लगाकर दीवार लांघ गए। इनकी तलाश जारी है। पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था। वहीं राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad