डुमरियागंजः पुलिस की मौजूदगी में विसर्जित हुई मूर्तिंया Dumariyaganj: Idols immersed in the presence of police
जिला संवाददाता, सिद्धार्थनगर (मनोज पांडे) नगर पंचायत डुमरियागंज में राप्ती तट पर दशहरा मेला का एवं् मूर्ति विसर्जन सकुशल सम्पन्न हुआ। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त थी। मौके पर उप जिलाधिकारी डुमरियागंज, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना अध्यक्ष, तहसीलदार, भाजपा नेता लव कुश ओझा व क्षेत्र के सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पूर्व नगर पंचायत के प्रत्याशी मकसूदन अग्रहरि, भाजपा नेता सच्चिदानंद पांडे, चिंकू यादव, राजू श्रीवास्तव आदि अपना अपना पंडाल लगा करके श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर रहे थे। धर्मगुरु राकेश शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा प्रतिमायें पूर्व के वर्षों से ज्यादा है। लोगों में धर्म प्रति आस्था बढ़ रही है। माता की आरती में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
Post a Comment
0 Comments