Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सीना तान कर घूम रहे हैं जानलेवा हमले के आरोपी, डरा हुआ है पीड़ित परिवार

सीना तान कर घूम रहे हैं जानलेवा हमले के आरोपी, डरा हुआ है पीड़ित परिवार The accused of deadly attack are roaming around with their chests raised, the victim's family is scared




संवाददाता, डुमरियागंज (बंशीधर पांण्डेय) पथरा थाना क्षेत्र के खोरिया रघुवीर सिंह के क्षेत्र पंचायत सदस्य अरुण पाठक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अपराध दर्ज होने के 17 दिन बाद भी केवल दो आरोपियों की गिरफ्तारी तथा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से पीडित परिवार डरा हुआ है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित क्षेत्र पंचायत सदस्य अरुण पाठक का कहना है की 11 अक्टूबर को अपराध दर्ज होने के बाद मात्र दो अभियुक्त की गिरफ्तारी की गयी शेष फरार चल रहे अभियुक्त अपने रिश्तेदारों से सुलह करने के लिए धमकी दिलवा रहे हैं। पूरा परिवार घबराया हुआ है।इस संबंध में थानाध्यक्ष भाग्यवती पाण्डेय से बात हुई तो उन्होंने बताया कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों लगायी गयी है। उनके द्वारा स्वयं भी कई स्थानों पर दबिश दी गई है। अभियुक्त की मोबाइल डिटेल निकाली गई है रिश्तेदार के यहां भी छापा डाला गया मगर अभी कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad