Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सहारनपुर में बंधक बनाकर गैंगरेप, आरोपियों ने दूसरी मंजिल से नीचे फेंका

सहारनपुर में बंधक बनाकर गैंगरेप, आरोपियों ने दूसरी मंजिल से नीचे फेंका 
Gang rape by taking hostage in Saharanpur, accused thrown down from second floor



यूपी डेस्कः
सहारनपुर में हिंदू युवती से गैर समुदाय के युवकों ने गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले युवती के छोटे भाई को किडनैप कर लिया, फिर युवती को बुलाया। उसे बंधक बनाकर रेप किया और तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। युवती की टांग टूट गई। वह मां के साथ सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। युवती ने आपबीती बताई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मामले में जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। 


युवती मेलों में जादूगर शो और डांस पार्टियों में डांसर का काम करती है। चार युवक भी मेलों में कार्यक्रम करते हैं। सभी शामली के झिंझाना के रहने वाले हैं। वो डांस पार्टियों में उसे ले जाने लगे। आरोपियों ने उसे देह व्यापार में धकलने की कोशिश की। विरोध करने पर छोटे भाई को अगवा कर लिया। 4 अक्टूबर को देवबंद में एक कमरे में बुलाया। बंधक बनाकर गैंगरेप किया। आरोपियों ने फर्जी तरीके से कई धाराओं में उस पर झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया। पीड़िता ने बताया-भाई की किडनैपिंग और हत्या का डर दिखाकर उसके साथ गैंगरेप किया और दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad