Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में एक ही कमरे में मिली चाची भतीजे की लाश, नाजायज सम्बन्धों पर हो रही चर्चा

बस्ती में एक ही कमरे में मिली चाची भतीजे की लाश, नाजायज सम्बन्धों पर हो रही चर्चा Aunt and nephew's dead body found in the same room in Basti, discussion on illegitimate relations



बस्ती, 07 अक्टूबर।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के प्लास्टिक काम्प्लेक्स एरिया के करड खास गांव में चाची और भतीजे की लाश एक ही कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा और जांच पड़ताल शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया। 


सूत्रों की माने तो चाची भतीजे के बीच का अवैध सम्बन्ध घटना का कारण है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतेन्द्रभूषण तिवारी ने कहा सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू की। परिजनों से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होने कहा प्रथमदृष्टया जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या किया जाना प्रतीत होता है। उन्होने भी चाची भेतीजे का सम्बन्ध घटना का कारण होने की आशंका जाहिर की। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण पता चल पायेगा।




Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad