Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष बने शिवपूजन मिश्र

प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष बने शिवपूजन मिश्र Shivpujan Mishra became the President of Principal Council

डॉ. के.पी. मिश्र, डॉ. गिरजेश श्रीवास्तव, डॉ. आर.जी. सिंह, रन बहादुर सिंह संरक्षक, उमाशंकर यादव मण्डल अध्यक्ष, राम कोमल सिंह मण्डलीय मंत्री बने



बस्ती, 10 अक्टूबर।
गुरूवार को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद द्वारा प्रदेश संरक्षक डॉ. राम नरेश सिंह ‘मंजुल’ के संयोजन में प्रेस क्लब सभागार में शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के बाद संगठनात्मक चुनाव हुये जिसमें डॉ. के.पी. मिश्र, डॉ. गिरजेश श्रीवास्तव, डॉ. आर.जी. सिंह, रन बहादुर सिंह संरक्षक, उमाशंकर यादव मण्डल अध्यक्ष, राम कोमल सिंह मण्डलीय मंत्री, शिवपूजन मिश्र जिलाध्यक्ष बस्ती चुने गये।


हरीराम वंसल महामंत्री, अजित प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष, विनोद राय, माया देवी, राम भवन, अनिल कुमार यादव, विनय कुमार तिवारी उपाध्यक्ष, अनुपमा मिश्र, प्रदीप कुमार तिवारी, राजेश प्रताप सिंह, मनोज भाष्कर, सुनील कुमार पाण्डेय, चक्रपाणि पाठक, संयुक्त मंत्री, राम वचन वरूण संचार मंत्री के साथ ही धनंजय वर्मा, आशुतोष मिश्र, विजय सेन सिंह, सुधीर कुमार शर्मा, युगुल किशोर मिश्र, राजित राम वर्मा कार्यकारिणी में शामिल किये गये। पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराते हुये प्रदेशीय उपाध्यक्ष देव भाष्कर तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि परिषद लगातार प्रधानाचार्यों की समस्याओं के निराकरण के लिये प्रान्तीय स्तर पर संघर्षरत है। 


पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का पालन करें। शैक्षिक संगोष्ठी को डॉ. मिथलेश सिंह, डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी, डॉ. माधव प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्यों की समस्याओं के निराकरण के लिये परिषद निर्णायक कदम उठायेगा और जिला विद्यालय निरीक्षकों की हठवादिता नहीं चलने पायेगी। इसके लिये एकजुटता की जरूरत है। संगोष्ठी में राम कोमल सिंह, उमाशंकर यादव, शिवपूजन मिश्र ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। मुख्य रूप से अनिल कुमार भाष्कर, सुनील कुमार पाण्डेय, वृजेश तिवारी, राम भवन, चन्द्रसेन, राजेश प्रताप सिंह, विकास सिंह मुस्लिमा खातून, मायादेवी, के साथ ही जनपद के अनेक प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad