Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार, बीजेपी कार्यालय पर जश्न का माहौल

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार, बीजेपी कार्यालय पर जश्न का माहौल BJP government in Haryana for the third time, celebratory atmosphere at BJP office

बस्ती, 08 अक्टूबर। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने और जम्मू कश्मीर में भाजपा के सबसे बड़ी दल बनकर उभरने पर पार्टी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे है। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के नेतृत्व में लोगों ने लड्डू बांटकर खुशियां मनाई। कार्यकर्ताओ को शुभकामनाएं देते हुए पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने से प्रदेश का समूचित विकास होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से हरियाणा में भाजपा ने इतिहास रचते हुए विपक्षी दलों का सुपड़ा साफ कर दिया है। 




जातिवाद, परिवारवाद, गुंडाराज व माफियावाद को तोड़कर जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रवाद को वोट दिया है। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र हरियाणा में कांग्रेस और कंग्रेसी आपस में लड रहे थे वही भाजपाई सेवा के लिए आशीर्वाद मांग रहे थे। हरियाणा के ईमानदार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी वर्गों ने नरेन्द्र मोदी के कल्याणकारी नीतियों परं मोहर लगाई है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे, राजेश पाल चौधरी, जगदीश शुक्ल, अमृत कुमार वर्मा, दिलीप पाण्डेय, डब्लू तिवारी, दुष्यंत सिंह, गजेन्द्र मणि त्रिपाठी, अवनीश सिंह, राजकुमार शुक्ल, सचिन सिंह, प्रदीप निषाद, रशीद अहमद, रवि तिवारी, गजेन्द्र तिवारी, सुनील कुमार छोटू, रणविजय गौतम, दिलीप भट्ट, गौरव अग्रवाल, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दिव्यंशु दुबे, संतोष सोनी आदि मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad