Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वसूली एजेन्टों से परेशान युवक ने नदी में कूदकर किया सुसाइड, तलाश में जुटी पुलिस

वसूली एजेन्टों से परेशान युवक ने नदी में कूदकर किया सुसाइड, तलाश में जुटी पुलिस Troubled by recovery agents, young man commits suicide by jumping into river, police engaged in search



बस्ती, 05 अक्टूबर।
नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर निवासी चंद उर्फ बिफई नाम के युवक ने शुक्रवार की शाम कुआनों नदी के अमहट पुल के निकट नदी में छलांग लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची नगर पुलिस ने मौके से मोटर साइकिल, पैंट, शर्ट बरामद किया है। कपडे में से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें समूह के लोन पर लिया पैसा न चुका पाने के कारण परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। 


पुलिस ने गोताखोर लगाकर नदी में उसकी तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात होने की वजह से गोताखोर वापस आ गए। बताया जाता है कि मोटरसाइकिल लेकर अमहट पुल फोरलेन के पास पहुंचकर युवक ने कपड़े उतारकर कर रख दिया। एक सुसाइड नोट भी लिखकर रखा, जिसमें उसने समूह से उधार लिए रूपये के कारण उसके के कर्मचारी द्वारा परेशान करने गालियाँ व धमकी देने के चलते सुसाइड करने की बात कहा है। सुसाइड नोट मे लिखा है कि नमक रोटी खा लेना लेकिन समूह से कभी लोन मत लेना। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर मोटरसाइकिल, कपडा, सुसाइड नोट मिला है लेकिन किसी ने नदी मे कूदते हुए उसे नहीं देखा। आशंका जताई जा रही है कि युवक नदी मे कूदा है। पुलिस नदी मे उसकी तलाश करवा रही है। दूसरे दिन कलेक्ट्रट पर पहुचकर लोगों ने युवक की बरामदगी व मामले के खुलासे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad