Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पुलिस का खुलासाः ग्राम प्रधान कर रहा था देह व्यापार के अड्डे का संचालक



पुलिस का खुलासाः ग्राम प्रधान कर रहा था देह व्यापार के अड्डे का संचालक
Police revelation: Village head turns out to be the operator of a prostitution ring

बस्ती, 05 नवम्बर। हर्रैया क्षेत्र में देह व्यापार के अड्डों का ताबड़तोड़ खुलासा हो रहा है। थाना क्षेत्र के बड़हरखुर्द के पास हाईवे किनारे जीसी पैलेस में सोमवार शाम को पुलिस ने छापेमारी कर पशु चिकित्सक सहित छह आरोपियों को पकड़ा था। मौके से अनैतिक कार्य होने के साक्ष्य पाये गये थे। सीओ संजय सिंह ने बताया कि छावनी क्षेत्र के मुड़बरा गांव का प्रधान हरिश्चंद्र वर्मा इस रैकेट का सरगना निकला। 


उसे मौके से पकड़ा गया था। उसका नेटवर्क आसपास के जिलों तक फैला है। उसने अपनी मां के नाम जमीन खरीदकर होटल बनवाया और अनैतिक धंधा शुरू कर दिया। पकड़े गए आरोपियों में संजय कुमार मौर्या निवासी रमवापुर थाना खोड़ारे जनपद गोंडा, सत्य प्रकाश यादव निवासी जंगल सिकरी थाना खोराबार जनपद गोरखपुर, मनोज कुमार निवासी बिठलापुर थाना हर्रैया बस्ती, प्रदीप यादव निवासी इटवा राजा थाना पैकोलिया बस्ती और आशीष मौर्या निवासी एकटेकवा थाना कप्तानगंज बस्ती शामिल हैं। 


इनमें सत्यप्रकाश यादव पशु चिकित्सक हैं और वर्तमान में पशु अस्पताल बभनगावां में कार्यरत है। इनको न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर महिला आरक्षियों की मौजूदगी में होटल के कमरों की तलाशी ली गई। पांच कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवतियों से संपर्क सोशल मीडिया प्लेटफार्म और एप के जरिए किया जाता था। 


कुछ कॉल डिटेल ऐसे नंबरों से जुड़े हैं जो गोरखपुर, फैजाबाद और गोंडा जिलों के हैं। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि संचालक युवतियों को बाहर से बुलाता था। पड़ोसी जिलों से आने वाली युवतियां पैलेस में ठहराई जाती थीं और ग्राहकों के हिसाब से रकम तय होती थी। प्रति व्यक्ति 200 से 500 रुपये तक लिए जाते थे। कई बार स्थानीय स्तर पर भी संपर्क के माध्यम से लड़कियां लाई जाती थीं। पुलिस देह व्यापार का अड्डा चलाने वाले प्रधान का नेटवर्क खंगाल रही है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad