Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शक्ति सिंह हत्याकांड में दो और अभियुक्त गिरफ्तार

शक्ति सिंह हत्याकांड में दो और अभियुक्त गिरफ्तार Two more accused arrested in Shakti Singh murder case



बस्ती, 04 अक्टूबर (जीशान हैदर रिज़वी)।
नगर थाने की पुलिस ने शक्ति सिंह हत्याकांड में वांछित 15000- 15000 के इनामियां दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन्हे जेल भेजा। थानाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी टीम के सहयोग से रवि प्रताप सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी बेलाडी थाना नगर जनपद बस्ती तथा शैलेष सिंह पुत्र स्व. बृज बिहारी सिंह साकिन कैदहा खुर्द थाना गगहा जनपद गोरखपुर वर्तमान पता राना नागेश सिंह का मकान ग्राम रानीपुर थाना नगर जनपद बस्ती को फुटहिया से गुरूवार को 07.10 बजे सुबह गिरफ्तार कर लिया। 


अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों संख्या यूपी 32 पीवी 4593 सफेद कलर अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद की गई। नगर थाना क्षेत्र के रानीपुर बेलाड़ी निवासी शक्ति सिंह का शव 26 सितंबर की सुबह दुबौलिया थाना क्षेत्र के गौरा तिवारी गांव के पास सरयू नदी किनारे बोरे में मिला था। शव की पहचान मृतक के बड़े भाई विक्रम प्रताप सिंह ने की थी। इसके बाद उनकी तहरीर पर भाजपा नेता नागेश प्रताप सिंह, रवि सिंह, शैलेश सिंह (सभी निवासी रानीपुर बेलाड़ी, थाना नगर) और मनोज शुक्ला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad