Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती पुलिस ने शातिर साइबर ठग को दबोचा

बस्ती पुलिस ने शातिर साइबर ठग को दबोचा
बस्ती, 01 जूलाई।
पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह के फरार चल रहे शातिर गुर्गे को दबोच कर उसे जेल भेज दिया है। उसकी पहचान अमन मिश्र (21) निवासी बिहटा हलबल बंजरिया खास, थाना मनकापुर, जनपद गोंडा के रूप में हुई है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने मामले का खुलासा करते हुये बताया कि बताया कि अमन साइबर ठगी करने के मामले में काफी शातिर है। 


गोंडा जिले के ही रहने वाले उसके तीन अन्य साथी विशाल वर्मा (20) निवासी ग्राम-सपहा, थाना धानेपुर, जनपद गोंडा, श्रीकांत वर्मा (21) निवासी पटेल नगर मनकापुर, जनपद गोंडा और सोनू (30) कुमार ग्राममदनपुरा, थाना खोड़ारे, जनपद गोंडा को गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेजा जा चुका है। इनके पास से 2500 रुपया नगद, दो अधार कार्ड, 16 बैक खाते का स्टेटमेंट बरामद किया गया है। 


सीओ सिटी ने बताया कि 05 जुलाई 2025 को शहर के बालकराम महादेव प्रसाद सराफ फर्म के मालिक प्रज्ज्वल गुप्ता निवासी पिकौरा बक्स थाना, कोतवाली बस्ती ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति ऑनलाइन ट्रांजक्शन कर दो लाख रुपये मूल्य के दो सोने के सिक्के 10-10 ग्राम के खरीदे थे। ऑनलाइन भुगतान लेने के बाद उनका खाता फ्रिज हो गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक राम कुमार राजभर साइबर क्राइम, निरीक्षक भगवान सिंह साइबर क्राइम, हेड कान्स्टेबल ऋषिवेद तिवारी साइबर क्राइम, कान्स्टेबल अमित झा तथा महिला कान्स्टेबल कु0 रानी शामिल रहीं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad