Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सपा सांसद राजीव राय के खिलाफ मुकदमा, गये थे अस्पताल का निरीक्षण करने, भारी पड़ा डाक्टर

सपा सांसद राजीव राय के खिलाफ मुकदमा, गये थे अस्पताल का निरीक्षण करने, भारी पड़ा डाक्टर Case filed against SP MP Rajeev Rai, had gone to inspect the hospital, the doctor was in trouble



यूपी डेस्कः
मऊ में जिला अस्पताल का निरीक्षण करना सपा सांसद राजीव राय को भारी पड़ने वाला है। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर और सांसद के बीच हुई नोंक झोंक ने अब गंभीर मोड़ पर है। जिला अस्पताल के डॉ. सौरभ त्रिपाठी ने सपा सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। थाना सराय लखंसी में इस मामले में कई गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू हो गई है।


जानकारी मिली है कि बुधवार को घोसी से सपा सांसद राजीव राय जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। इसी दौरान डॉक्टर त्रिपाठी ने सांसद के साथ बदसलूकी कर दी, जिसके बाद सांसद ने मीडिया के सामने डॉक्टर को जमकर फटकार लगाई। इस विवाद में आला अधिकारियों और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तक ने रूचि दिखाई है। घटना के तुरंत बाद, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. धनंजय सिंह ने डॉ. सौरभ त्रिपाठी को नोटिस जारी कर दिया। इसी बीच आईएमए जूनियर ने सांसद राजीव राय को एक पत्र जारी करते हुए अल्टीमेटम दिया कि उन्हें डॉक्टर से माफी मांगनी होगी। जैसे ही यह पत्र वायरल हुआ, मामला फिर से गरमा गया। अब डॉक्टर की तहरीर पर सांसद के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad