Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राम मंदिर के चढ़ावे से करोड़ों रूपया गायब, चंपत राय ने दी सफाई




राम मंदिर के चढ़ावे से करोड़ों रूपया गायब, चंपत राय ने दी सफाई
लखनऊ, उ.प्र.।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में आए करोड़ों रुपये गायब हो गये। उन्होने इस मामले में अदालत से स्वतः संज्ञान लेने का अनुरोध किया। इस मामले मे पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ’राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है।“ 


यादव ने पोस्ट में कहा, “ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है।“ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “अदालत से स्वतः संज्ञान लेने की मांग है क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है। सरकार की चुप्पी संदिग्ध है।“ दूसरी ओर चंत राय ने इस मामले मे सफाई दी है, उन्होने कहा मंदिर के चढ़ावे की काउंटिंग हो रही है, ऐसा कोई मामला सामने नही आया है। आपको बता दें सोशल मीडिया पर मंदिर के चढ़ावे से 7 करोड़ रूपया गायब होने का दावा किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad