Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कलेजे पर पत्थर रखकर बहराइच में खुद अपना घर तोड़ रहे लोग

कलेजे पर पत्थर रखकर बहराइच में खुद अपना घर तोड़ रहे लोग People are demolishing their own houses in Bahraich by placing stones on their hearts.



यूपी डेस्कः
मूर्ति विसर्जन के दौरान बहराइच में हुई हिंसा का आज 8वां दिन है। ​महराजगंज में जिस घर को अपने से बनाया, सलाया संवारा उसे लोग खुद अपने हाथों से तोड़ रहे हैं। ऐसा न करने पर सोमवार को योगी सरकार का बुलडोजर उनको ध्वस्त कर देगा। लोग अपनी गाढ़ी कमाई का ईट सरिया बचाना चाहते हैं। बुलडोजर चला तो ईंट-सरिया भी मलबे में चला जाएगा। 


18 अक्टूबर की रात को पीडब्लूडी विभाग ने 23 घरों पर अतिक्रमण का नोटिस चस्पा किया था। इसमें 3 दिन का वक्त दिया था कि अतिक्रमण हटा लीजिए अन्यथा, इसे तोड़ा जाएगा। महराजगंज ही वह जगह है जहां से हिंसा शुरु हुई थी। जिन 23 घरों में नोटिस चस्पा किया गया है, उसमें 20 मुस्लिम और 3 हिंदुओं के घर हैं। एक घर अब्दुल हमीद का है, जो राम गोपाल मिश्रा की हत्या में आरोपी है। बाकी, 22 घरों के लोगों का अब तक हिंसा से कनेक्शन सामने नहीं आया है। इधर, बहराइच में धीरे-धीरे मार्केट खुलने लगा है, लेकिन जगह-जगह फोर्स तैनात है। स्कूल-कॉलेज खुल गए हैं, लेकिन बच्चे बहुत कम आ रहे हैं। प्रशासन की कोशिश है कि जल्द से जल्द एक्शन लिए जाए, ताकि माहौल सामान्य हो।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad