Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की छात्राओं को महिला एसओ ने दी गुढ टच, बैड टच की जानकारी

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की छात्राओं को महिला एसओ ने दी गुढ टच, बैड टच की जानकारी Female SO gave information about jaggery touch and bad touch to the students of Urmila Educational Academy.

बस्ती, 08 अक्टूबर। महिला थाना प्रभारी डा0 शालिनी सिंह ने मिशन शक्ति फेस 5 के तहत उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की बच्चियों को आत्मरक्षा के गुर सिखायें और उन्हे जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देश पर महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के सम्बन्ध में मार्शल आर्ट के विभिन्न आयामों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। 



गुड टच, बैड टच के बारे में बताया गया। मौजूदा परिवेश में हो रहे साइबर क्राइम की जानकारी दी गई। महिला थानाध्यक्ष ने मुसीबत में काल करने वाले नम्बरों की जानकारी देते हुये छात्राओं से भी पूछा। उन्होने कहा महिलाओ से सम्बन्धित समस्त हेल्प लाइन नंबर 1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, साइबर हेल्पलाइन नंबर 930 निर्धारित है। विषम परिस्थितियों में इन नम्बरों पर काल करके मदद ली जा सकती है। उन्होने कहा अपराध बर्दाश्त करने से और बढ़ता है। इसलिये समय रहते बातों को शेयर करना चाहिये।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad