Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देवरिया में दर्जनों प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, मिलावटी वस्तुओं पर नजर

देवरिया में दर्जनों प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, मिलावटी वस्तुओं पर नजर Surprise inspection of dozens of establishments in Deoria, keeping an eye on adulterated goods

संवाददाता देवरिया, उ.प्र. (सुरेन्द्र कुमार सिंघल) 08 अक्टूबर। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय देवरिया विनय कुमार सहाय द्वारा गठित विशेष सचल दल ने नवरात्र एवं दशहरा पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो, विशेषकर कुट्टू का आटा, सिंघाडे़ का आटा, सूखे मेवे, मूंगफली, साबूदाना, रामदाना व अन्य फलाहार आदि की बिक्री पर रोकथाम हेतु प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। 


कई जगहों से नमूने संग्रहित किये गये। सलेमपुर तहसील के लार बाजार से 4 नमूने, मेहरौना से 2 नमूने, सलेमपुर से 1 नमूना तथा नगर पालिका देवरिया से 3 नमूने संग्रहित किए गए। जानकारी के अनुसार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आज 13 स्थलों पर निरीक्षण किए गए तथा 5 जगहों पर छापे डालकर विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 10 नमूने संग्रहित किए गए। संग्रहित किए गए उपरोक्त नमूनों को विश्लेषण हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में यह भी बताया गया कि फूड सेफ्टी आन व्हील सचल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा आज 20 नमूनों का मौके पर ही विश्लेषण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी तहसील रुद्रपुर नेहा त्रिपाठी ने सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से 43 खाद्य कारोबारियों तथा उपभोक्ताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad