मुंबई: अनाथालय में नाबालिग बच्ची से सामूहिक दरिंदगी
Mumbai: Minor girl gang-raped in orphanage
नेशनल डेस्कः देशभर में घूम घूमकर चुनावी सभाओं में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था मोदी जी की सरकार में महिलायें सुरक्षित हैं। जेवर पहनकर आधी रात सड़कों पर चल सकती हैं। हालात ठीक इसके उलट हैं। महिलायें अब न कार्यस्थल पर सुरक्षित हैं न सड़कों पर और न अपने घर में। यहां तक कि अनाथालय में भी महिलाओं की इज्ज़त नही बंच पा रही है। ताजा मामला नवी मुंबई का है।
यहां एक अनाथालय में 13 साल की लड़की से बलात्कार के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर खांदेश्वर पुलिस थाने में पॉक्सो अधिनियम की धारा 64 और 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में अनाथालय के कर्मचारी शामिल हैं, जिसमें एक महिला’ केयरटेकर’ भी है, जिसने जुलाई से सितंबर के बीच हुए दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज नहीं कराई। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों में से एक ने जुलाई में खिड़की के रास्ते बच्ची के क्वार्टर में प्रवेश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने पिछले महीने उसके साथ मारपीट भी की। अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने किशोरी को गलत तरीके से छुआ। महिला ’केयरटेकर’ को इस दुर्व्यवहार के बारे में पता था, लेकिन उसने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।













Post a Comment
0 Comments