मध्य प्रदेश के रीवां में पति को बंधक बनाकर महिला संग गैंगरेप
Gang rape of a woman after taking her husband hostage in Rewan, Madhya Pradesh21 अक्टूबर को पिकनिक के लिए भैरव बाबा क्षेत्र में गए थे। यहां पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया। सभी नशे में थे। वारदात के बाद पीड़ित दंपती थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस का फोकस बुधवार को रीवा में होने वाले रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव पर था। इसलिए मामले को दबाए रखा। अब तीन दिन बाद मामला सामने आया है। रीवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि घटना 21 अक्टूबर की दोपहर की है। पीड़िता 22 अक्टूबर की दोपहर थाने पहुंची। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने 50-60 संदिग्धों को राउंडअप किया था, इनमें 4 प्राइम सस्पेक्ट लग रहे हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी हेड क्वार्टर हिमाली पाठक ने बताया, महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की पड़ताल की जा रही है। सभी आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे।













Post a Comment
0 Comments