Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नैनीताल बैंक का आरटीजीएस हैक करके करोड़ों की ठगी करने के मामले में दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार

नैनीताल बैंक का आरटीजीएस हैक करके करोड़ों की ठगी करने के मामले में दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार Second accused arrested for cheating crores of rupees by hacking RTGS of Nainital Bank


राज्य संवाददाता, दिल्ली (ओ पी श्रीवास्तव)।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा के सेक्टर 62 स्थित नैनीताल बैंक के आरटीजीएस सिस्टम को हैक करके 16 करोड़ से ज्यादा की ठगी के मामले में साइबर पुलिस ने एक और आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया। इस में यह दूसरी गिरफ्तारी बतायीं जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के खातों में ठगी के 1.97 करोड़ रुपए आए थे। 


इसके साथ ही साइबर पुलिस इस गिरोह के अन्य जालसाजों के बारे में भी पता लगा रही है और उम्मीद है कि शीघ्र ही गिरफ्तारी भी हो जाएगी। इस संबंध में इस संबंध में गुरुवार को ए डी सी पी साइबर क्राइम नोएडा, प्रीति यादव का कहना है कि 16 जुलाई को नोएडा के सेक्टर-62 स्थित “ नैनीताल बैक“ के आई टी मैनेजर सुमित कुमार श्रीवास्तव ने साइबर थाने में शिकायत की थी कि बैंक में जून माह में बैलेंस शीट का मिलान किया जा रहा था कि।


उसी दरमियान पता चला कि 17 जून को आरबीआई सेटलमेंट आरटीजीएस खाते के नियमित समाशोधान के दौरान बैलेंस सीट में 3 करोड़ 60 लाख 94 हजार 20 रुपए का अंतर पाया गया था। इसके बाद बैंक की आंतरिक जांच में बैलेंस शीट में गड़बड़ी मिली और पता चला कि 16 करोड़ एक लाख 83 हजार 261 रुपए की धोखाधड़ी हुई। यह रकम बैंक से 84 बार में अलग अलग खातों में निकाली गई थी। ए डीसीपी ने बताया कि इस मामले में साइबर थाने की पुलिस ने गाजियाबाद के कविनगर इलाके से कुलदीप को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस की जांच में पता चला कि इस ठगी की रकम में से मात्र पांच लाख रुपये कुलदीप को मिले थे। साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने कहा है कि इस मामले में दो लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है और साइबर थाने की टीम ने अब तक 4 करोड़ 10 लाख की रकम फ्रीज कराई है। उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि धोखाधड़ी की धनराशि को निकाल कर अन्य सह आरोपियों के खातों तक पहुंचाया गया है।इसमें करीब सौ खातों का इस्तेमाल किया गया है। सभी खातों की पड़ताल की जा रही है। कहां जाता है कि इससे पहले इस संबंध में साइबर थाने की पुलिस ने गाजियाबाद से शुभम बंसल को इस मामले में गिरफ्तार किया था। शुभम एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad