Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बिजनौरः दो साल पहले लव मैरिज, अब चाकू घोंपकर हत्या

बिजनौरः दो साल पहले लव मैरिज, अब चाकू घोंपकर हत्या Bijnor: Love marriage two years ago, now murder by stabbing.




बिजनौर, उ.प्र.। शराब पीने पर पत्नी ने शौहर को टोक दिया, शौहर को ऐसा गुस्सा आया कि उसने पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना युवक के ससुराल में घटी। दो साल पहले लव मैरिज की थी। आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। कुछ दिनों से आरोपी के परिजन दहेज की मांग कर रहे थे। इसे लेकर विवाद चल रहा था। घटना कोतवाली क्षेत्र के अगरी गांव की है। पुलिस ने बताया कि मंडावर थाना क्षेत्र के इनामपुरा निवासी आरोपी गौरव रात में शराब पीकर ससुराल पहुंचा। 


पत्नी के टोकने पर नाराज हो गया और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अगरी निवासी रणधीर की बेटी दिव्यांशी (22) का करीब 2 साल पहले मंडावर थाना क्षेत्र के इनामपुरा के रहने वाले गौरव पुत्र राजवीर सिंह के साथ प्रेम विवाह हुआ था। कुछ दिनों से दिव्यांशी अपने मायके में रह रही थी। देर रात करीब 9ः00 बजे दिव्यांशी का पति शराब के नशे में ससुराल पहुंचा। इस दौरान शराब पीने को लेकर पत्नी से उसकी बहस हो गई। इस पर उसने पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद जेब से चाकू निकाल कर पत्नी पर कई बार वार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया- पति ने पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी है। घटनास्थल का पुलिस की टीम और अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad