Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर महिलाओं ने किया हमला

दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर महिलाओं ने किया हमला Women attacked the police who went to arrest the rape accused

गोरखपुर, उ.प्र.। कैंपियरगंज इलाके में बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपी के परिवार के सदस्यों ने हमला कर दिया, जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार देर शाम को हुई जब आरोपी की मां और दो बहनों ने पुलिस टीम पर पथराव किया, जिससे प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सचिन सिंह (28) और कांस्टेबल अजीत कुमार (25) के सिर में गंभीर चोटें आईं। 

पैडलेगंज के एक नर्सिंग होम में उनका उपचार जारी है, वे खतरे से बाहर हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर घायल अधिकारियों की स्थिति जानने के लिए देर रात अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधीक्षक (उत्तर) जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की मां कौशल्या और बहनों प्रियंका तथा प्रीति के खिलाफ हत्या के प्रयास और सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस दल पर हमला करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले एक स्थानीय निवासी ने राहुल निषाद के खिलाफ अपनी बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने की शिकायत दर्ज कराई थी। 


उन्होंने बताया कि आरोपी के अपने घर पर होने की सूचना मिलने पर उप निरीक्षक सिंह और कांस्टेबल कुमार उसे गिरफ्तार करने पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि जैसे ही वे राहुल को थाने ले जाने लगे, उसके परिवार ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। दोनों पुलिस अधिकारियों के सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में अतिरिक्त बल भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्रोवर ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad