Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में गुरुनानक देव के प्रकाशपर्व पर शबद-कीर्तन की रही धूम

बस्ती में गुरुनानक देव के प्रकाशपर्व पर शबद-कीर्तन की रही धूम 
Shabad-Kirtan was celebrated in Basti on the Prakash Parv of Guru Nanak Dev.

- श्री गुरु सिंह सभा गांधीनगर गुरुद्वारा में हुआ भव्य आयोजन

- रागी जत्था के भजनों पर झूमते रहे श्रद्धालु, अरदास से हुआ समापन

- गुरुघर के लंगर में श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद

बस्ती, 15 नवम्बर (जीशान हैदर रिज़वी)। श्री गुरु नानक देव के 555वें प्रकाश पर्व पैर 15 नवंबर को गांधीनगर गुरुद्वारा में शबद-कीर्तन का आयोजन हुआ। शबद-कीर्तन के मौके पर काफी संख्या में सिख व अन्य धर्म के मानने वाले लोग पहुंचे। सभी गुरु ग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेका और मंगल कामना की। देर शाम तक शबद-कीर्तन चलता रहा। उसके बाद गुरुघर में शुरू हुआ लंगर शाम तक जारी रहा। काफी संख्या में लोगों ने लंगर चखा। पूरा गांधीनगर क्षेत्र जो बोले सो निकाल से गूंजता रहा। 


गुरुद्वारा गांधीनगर में आयोजित सरदार राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में रागी जत्था ‘करतार गुरु नानक आया’ शबद कीर्तन को  में सुनाया तो हर कोई गुरु की संगत में खोता नजर आया। तन्मयता से सुन रहे श्रद्धालु वाहे गुरु का रट लगाए रहे। ‘सतगुरु नानक प्रगट्या मिटी धुंध जग चानन होवा, जित्थे बाबा पैर धरे पूजा आसान सोहा’ शबद को रागी जत्थे ने सुनाया तो मौजूद लोगों ने दोहराया। शबद-कीर्तन का समापन अरदास से हुआ। प्रधान हरवंश सिंह ने कहा कि गुरुनानक देव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि ‘सुनी पुकार दातार, प्रभ गुर नानक जगमाही पठायो। 


कल तारण गुरुनानक आयो’। गुरुनानक देव का ईश्वर से सीधा संपर्क था। वह कलयुग में हम सभी को तारणे के लिए आए और अपना संदेश दिया। उनके लिए समूचा जग एक समान था। प्रधान हरवंश सिंह, सरदार गुरनाम सिंह व ज्ञानी प्रदीप सिंह के नेतृत्व में आयोजित समारोह आदि को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान सरदार, कुलवेंद्र सिंह जेम्स, सरदार रविन्द्र पाल सिंह श्याल, हरिभजन सिंह, कुलदीप सिंह ने अंगवस्त्र प्रदान कर किया। सरदार प्रभुप्रीत सिंह, देविंदर सिंह रंगी, हरविंदर पाल सिंह प्रभजोत सिंह अमरजीत सिंह बाबू, नरेश सड़ाना, तेजपाल सिंह, गौरव जैली, हरजस सिंह, सन्नी सिंह, इंद्रपाल सिंह, जसबीर सिंह विक्की, लवली, प्रभुजीत सिंह गोल्डी, हरदीप सिंह, हरि सिंह बबलू,, रवीन्द्र पाल सिंह झल्लू, आदि उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad